जांजगीर: जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम में देरी पर हंगामा, अव्यवस्थाओं को लेकर परिजनों का फूटा गुस्सा
जिला अस्पताल जांजगीर में पोस्टमार्टम नहीं होने और लंबे इंतजार से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल में लगातार अव्यवस्था बनी हुई है, जिसके कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बिरगहनी गांव के एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।