कुढ़नी: फकुली चौक के पास बस और कार आपस में टकराई, कार सवार की हुई मौत
फकुली थाना क्षेत्र अंतर्गत फकुली चौक के समीप शनिवार 11:00 बजे कार और बस में हुई जोरदार टक्कर जिसमें कार सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सूचना मिलते ही फकुली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। वही कार सवार की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।