दुर्ग: केंद्र सरकार के चार नए श्रम कानूनों के विरोध में दुर्ग-भिलाई औद्योगिक क्षेत्र के मजदूर संगठनों ने किया प्रदर्शन
Durg, Durg | Nov 29, 2025 केंद्र सरकार के लागू किए जा रहे चार नए श्रम कानूनों के विरोध में दुर्ग-भिलाई औद्योगिक क्षेत्र के मजदूर संगठनों ने आज श्रम आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर इन कानूनों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए, जिन्होंने इसे मजदूर हितों पर सीधा हमला बताया।