औरैया: डीएम के निर्देश पर 100 सैया अस्पताल में एसडीएम और सीओ ने ऑक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं
जिलाधिकारी डॉक्टर इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर शनिवार की दोपहर करीब 3:30 बजे उप जिलाधिकारी एवं सीओ सदर ने चिचोली स्थित अस्पताल में पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर प्लांट में पहुंचकर ऑक्सीजन के संबंध में जानकारी हासिल की। वहीं उप जिला अधिकारी सदर ने अस्पताल के सीएमएस से अन्य जानकारी भी हासिल की।