औरैया: फफूंद थाना की पाता चौकी क्षेत्र के ग्राम लौहरई में अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग, भूसा समेत सामान जलकर हुआ राख
फफूँद थाना की पाता चौकी क्षेत्र के गाँव लोहरई निवासी शिवनाथ सिंह पुत्र दयाशंकर की झोपडी गाँव के बाहर बने समुदाइक केन्द्र के पास रखी है। झोपडी मे उसके जानवर बंधते थे तथा भूसा और जरूरत का सामान रखा रहता था l शनिवार सुबह लगभग 9 बजे झोपडी मे अज्ञात कारणों से आग लग गई l देखते ही देखते आग की ऊंची ऊंची लपटें उठने लगी, सुबह का समय होने के कारण हवा नही चल रही थी।