गुना नगर: गुना में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग, विभाग की छापामार कार्यवाही, होटल और ठेलो से आठ घरेलू गैस सिलेंडर जप्त
गुना कलेक्टर के निर्देशन में 3 जून को खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने शहरी क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर घरेलू गैस सिलेंडर की व्यावसायिक उपयोग पर छापामार कार्रवाई की। जिला आपूर्ति अधिकारी ने कहा, कुल आठ घरेलू गैस सिलेंडर होटल ठेले भोजनालय रेस्टोरेंट से जप्त किए है। संबंधितों पर नियम अनुसार कार्यवाही की गई। और पीएनजी कनेक्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।