जबलपुर: हिल्टनगंज: महिला का आरोप- धर्मांतरण के लिए दिया प्रलोभन, SP से कठोर धाराएं लगाने की गुहार
जबलपुर थाना कैंट क्षेत्र के हिल्टनगंज निवासी अनुसूचित जाति वर्ग की महिला सपना मलिक पति अरविंद मलिक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को आवेदन देकर धर्मांतरण के लिए प्रलोभन, मानसिक दबाव और धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले आरोपियों पर कठोर गैरजमानती धाराएं बढ़ाकर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।