बस्ती: अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर दुबौलिया थाने के सभी स्टाफ को निलंबित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
Basti, Basti | Mar 27, 2025 अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मृतक आदर्श उपाध्याय के मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा है। दुबौलिया थानाध्यक्ष व संपूर्ण स्टाफ को निलंबित करने के साथ न्यायिक मजिस्ट्रेट से जांच कराने की मांग की है। इस दौरान संयुक्त जनपद बार एसोसिएशन बस्ती शिव शंकर श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, विनोद सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।