बस्ती: कुम्भकार महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की
Basti, Basti | Mar 26, 2025 अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम मिलन प्रजापति के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि शिल्पकार जाति के अर्न्तगत आने वाले कुम्हार, प्रजापति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाय।