नवाबगंज: तकिया के निकट स्थित कनक भारती मंदिर के पीछे 33 केवी लाइन टूटने से करीब 500 गांवों की बिजली गुल, लोग हुए बेहाल
जैदपुर विद्युत वितरण उपखंड क्षेत्र के तकिया निकट स्थित कनक भारती मंदिर के पीछे बुधवार व गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 1 बजे 33 केवी लाइन का तार टूटने से जैदपुर और कोठी क्षेत्र के करीब 500 गावो की बिजली बाधित हो गई। भीषण गर्मी के बीच हुई कटौती के कारण लोग बेहाल हो उठे। वही बिजली विभाग के जेई मिर्जा परवेज हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि तार टूटा है।