गिरिडीह: माथाडीह में 10.10 किग्रा गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पचंबा थाना पुलिस ने माथाडीह इलाके में छापामार कर कुल 10.10 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसको लेकर शुक्रवार को 3 बजे पपरवाटांड एसपी ऑफिस में प्रेस वार्ता की गई। बताया गया कि यह कार्रवाई 23 अप्रैल को की गई। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांजा की खरीद-बिक्री के लिए माथाडीह पहुंचे हैं।