राजगढ़: दयावठ प्रकरण को लेकर आयोजित आक्रोश सभा में फाइनेंस कंपनी पर मुकदमा दर्ज करने और पशुधन वापस दिलाने पर बनी सहमति
Rajgarh, Churu | May 29, 2026 निजी फाइनेंस कंपनी की कार्रवाई के दौरान दयावठ गांव की एक महिला को सिद्धमुख थाना पुलिस द्वारा घर से जबरन उठाकर गाड़ी में डालने के आरोप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। मामले को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा सिद्धमुख तहसील कमेटी के नेतृत्व में सिद्धमुख तहसील कार्यालय के सामने आक्रोश सभा का आयोजन किया गया।