बंशीधरनगर (नगर उंटारी): धुरकी विवाद: आरोप-प्रत्यारोप के बीच बालू खनन बना मुद्दा, श्री बंशीधर नगर में हुई प्रेसवार्ता
गढ़वा जिले के धुरकी विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है। झामुमो नेता ताहिर अंसारी के बयान के बाद भाजपा ने कड़ा पलटवार किया है। भाजपा नेताओं मुकेश चौबे और लक्ष्मण राम ने आरोप लगाया कि ताहिर अंसारी को भाजपा पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है और उन्होंने उनके पुराने विवादों को भी उठाया। साथ ही धुरकी क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर सवाल उठाते हुए भाजपा ने चेतावनी दी है