धमतरी: पुलिस ने हेरोइन बेचते एक महिला सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार, 16 लाख 62 हजार का माल किया जब्त
अर्जुनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि श्यामतराई फॉरेस्ट नाका के पास कार में एक महिला व 2 पुरुष मादक पदार्थ हेरोइन बेचने ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों को पकड़े। तलाशी लेने पर कार से करीब 56 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ है। जिसकी कीमत करीब 11 लाख रुपए बताई जा रही है।