मवाना: हस्तिनापुर के जलालपुर मकबूलपुर के जंगल में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Mawana, Meerut | May 25, 2026 सोमवार को सुबह 8:00 हस्तिनापुर के जलालपुर मकबूलपुर के जंगल में एक व्यक्ति का सड़ा गला शव मिलने से हड़कंप मच गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं होने पर अज्ञात में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया गया है। उधर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।