नवगछिया: मटन के नाम पर धोखाधड़ी, दुकानदार हिरासत में
नवगछिया में मटन के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तेतरी निवासी मोहम्मद उमर को हिरासत में लिया है। आरोप है कि खस्सी के नाम पर बोटू का मांस बेचा जा रहा था। स्थानीय सूचना पर छापेमारी के दौरान दुकान से पांच बोटू बरामद किए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।