मुरैना नगर: मुरैना में UPSC का सपना टूटा, शादी के 6 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,पिता बोले- दहेज के लिए कर दी बेटी की हत्या।
मुरैना के सिटी कोतवाली क्षेत्र में नवविवाहिता मुस्कान राजपूत की बीती रात फांसी से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।आज पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।उनकी बेटी की हत्या कर उसे फांसी का रूप दिया गया।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।