सिवनी: जिला अस्पताल में भर्ती अज्ञात व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Seoni, Seoni | May 30, 2026 सिवनी जिला अस्पताल के न्यू ICU वार्ड में भर्ती एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। शनिवार को बताया गया कि उक्त व्यक्ति को 108 एंबुलेंस द्वारा अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है तथा मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।