शामली: शामली के दिल्ली—सहारनपुर हाईवे पर स्कार्पियो गाड़ी पर फायरिंग, वारदात के बाद भाग रहे हमलावरों का वीडियो आया सामने
Shamli, Shamli | Jul 4, 2026 शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव ख्यावड़ी निवासी शुभम की स्कार्पियो गाड़ी पर 2 जुलाई की रात दिल्ली—सहारनपुर हाईवे पर अज्ञात बाइक सवारों द्वारा फायरिंग की गई थी। गाड़ी में करीब 5 अन्य युवक भी सवार थे। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे कथित आरोपियों की CCTV वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर सामने है। पुलिस द्वारा हमलावरों की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं।