मड़िहान: संत नगर थाना क्षेत्र के एस एन फ्लेक्स के पास पत्नी की साड़ी बाइक में फसने से दंपति गिरे, दोनों घायल, इलाज जारी
बताते चले कि शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे बहुती गांव निवासी 32 वर्षीय वीरेंद्र अपनी 30 वर्षीय पत्नी सुनीता को लेकर दीप नगर टीवीएस सुजुकी एजेंसी पर किस्त जमा करने गए थे। वापसी में एस एन फ्लेक्स के पास सुनीता की साड़ी चैन में फस गई। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दंपति सड़क पर गिर गए। घंटों के बाद एंबुलेंस की मदद से दोनों को मड़िहान अस्पताल में लाया गया इलाज जारी।