देहरादून: राज्य में बढ़ते अपराधिक मामलों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने की प्रेस कांफ्रेंस
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश पार्टी कार्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड पहाड़ी राज्यों में अपराध के मामले में नंबर वन पर बना हुआ है। प्रदेश में जितनी भी अपराधिक घटनाएं हो रही है उसमें कहीं ना कहीं किसी न किसी रूप में सत्ता पक्ष के नेताओं की संलिप्तता पाई जा रही है