चायल: भीटीदेह माफी में भूमि विवाद की 4 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण
कौशाम्बी। उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार ने शुक्रवार ग्राम भीटीदेह माफी में कैम्प लगाकर भूमि विवाद की 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने कमरुद्दीन, निहाल अहमद व मोहम्मद असलम को पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाया। वहीं आराजी संख्या 13 व 26 में भी शिकायतकर्ताओं को धारा 116 के तहत कब्जा दिलाकर विवाद का समाधान कराया!