धनघटा: जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में मझौरा गौशाला की खुली पोल, कई अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए गए निर्देश
संतकबीरनगर, जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मंगलवार शाम 4:00 बजे विकासखंड नाथनगर के गो-आश्रय स्थल कठइचा तथा विकासखंड पौली के गो-आश्रय स्थल मझौरा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे। कठइचा गो-आश्रय स्थल में 73 गोवंश संरक्षित पाए गए। गोवंशों की ईयर टैगिंग, पेयजल, चारा तथा दाने की व्यवस्था संतो