महिदपुर: गलती से फोन लगाने पर गांव महू में मारपीट, मामला दर्ज
फरियादी सोनू पिता देवीलाल जाती बंजारा ने अपनी महिदपुर थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि मैं ग्राम माहू का निवासी हूं तथा आरोपी जितेंद्र सिंह की पत्नी को गलती से फोन लगने की बात पर मेरे साथ अश्लील गालियां देकर अभद्रता की गई और मारपीट भी की गई। इसके संबंध में न्याय की मांग को लेकर थाने पर प्रकरण दर्जकरवाया। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई जारी है।