शाहबाद: बीआरसी कार्यालय पर हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम संपन्न, उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने लिया भाग
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में प्री प्राइमरी शिक्षा व बाल वाटिका में संचालित गतिविधियों के जनजागरण हेतु समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र शाहाबाद में 'हमारा आंगन-हमारे बच्चे' उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र रहे।