कासगंज: कासगंज के बाकेनर पर निजी रेस्टोरेंट में क्षत्रिय विकास फाउंडेशन की बैठक हुई
कासगंज शहर के बकनेर गांव स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में रविवार की दोपहर 3 बजे क्षत्रिय विकास फाउंडेशन की बैठक हुई। इसमें बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगों ने भाग लिया। बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल पुंधीर ने समाज के लोगों को संबोधित किया। संगठन का मुख्य उद्देश्य क्षत्रिय समाज के लोगों की मदद करना, समाज की निर्धन कन्याओं का विवाह कराना है।