अररिया: बस स्टैंड नहर के समीप किराना दुकान में 10 लाख से अधिक के सामानों की हुई चोरी मामले की जांच में जुटी पुलिस
Araria, Araria | Mar 11, 2024 अररिया बस स्टैंड नहर के पास एक किराना दुकान राधेश्याम जनरल स्टोर में छत मे लगे टीना को हटाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. चोरों ने दुकान में रखे लगभग 10 लाख रुपए मूल्य से अधिक की सामानों की चोरी कर ली है. सोमवार को जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो देखा की दुकान में रखा समान गायब है.