अररिया: गम्हरिया के समीप बाइक पर बैठी महिला असंतुलित होकर गिरने से घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 11, 2024 मदनपुर गम्हरिया के समीप बाइक पर बैठी महिला असंतुलित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं महिला धाम रुपेली वार्ड संख्या एक निवासी मोहम्मद मुजाहिद की पत्नी बीबी आर्बुल बताई जा रही है.