अररिया: फतेहपुर जेबीसी नहर चार दिन पूर्व डुबे किशोर के शव को स्थानीय लोगों ने किया बरामद पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Araria, Araria | Mar 11, 2024 नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में बहने वाली जेबीसी नहर में4दिन पूर्व डुबे किशोर के शव को पानी में सोमवार को तैरता देख स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना नरपतगंज पुलिस को दी गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नरपतगंज थाना पुलिस ने पानी में तैरते शव को बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई।