शाहजहांपुर: शाहजहाँपुर में परिवहन मंत्री करेंगे अहिल्याबाई होलकर सैटेलाइट बस अड्डे का उद्घाटन, तैयारियां पूर्ण
शाहजहाँपुर। जनपद के परिवहन तंत्र को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह आज शाहजहाँपुर में ₹41 करोड़ की लागत वाली तीन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में मुख्य रूप से लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर सैटेलाइट बस अड्डा शामिल है, जिससे शहर के भीतर यातायात का दब