राजातालाब: भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने चित्तापुर में इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का किया शिलान्यास
भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने चित्तापुर में इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का किया शिलान्यास वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के चित्तापुर गांव में गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे नवागत भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने 4.02 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 65 मीटर लंबे इंटरलॉकिंग मार्ग का विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया।