शाजापुर: शाजापुर जिला अस्पताल में लिफ्ट का ट्रायल हुआ शुरू जल्द मरीजों को मिलेगी सुविधा।
शाजापुर मंगलवार को जिला अस्पताल में लिफ्ट का ट्रायल हुआ शुरू, जल्द मरीजों को मिलेगी सुविधा। कई वर्षों पहले जिला अस्पताल में लिफ्ट लगाई गई थी लेकिन अभी तक शुरू नहीं हो सकी। मंगलवार को जिला अस्पताल की लिफ्ट का ट्रायल शुरू कर उसकी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ बीएस मैना ने बताया कि आज लिफ्ट का ट्रायल लिया गया है।