शाजापुर: प्रचार रथ पहुंचा मूली खेड़ा, गोलियाखेड़ा गांव, ग्रामीणों ने कलश की पूजा कर देखी लघु फिल्म
केन-बेतवा तथा पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना से लाभान्वित गांवों में कलश यात्रा और जल पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के अयोजन के लिए प्रचार रथ मंगलवार को मूली खेड़ा और गोलियां खेड़ा गांव पहुंचा।ग्रामीणों ने उत्साह के साथ प्रचार रथ का स्वागत किया।गांव में प्रचार रथ में लगीLEDसे परियोजनाओं से होने वाले लाभों पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया।