छतरपुर नगर: पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां और बेसबॉल बैट से हमला, गंभीर घायल, ग्वालियर रेफर: एसपी
एसपी रजत सकलेचा ने सोमवार की शाम 5 बजे बताया कि राजनगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते महूम सिंह पर बदमाशों ने हमला कर दिया। 2-3 गाड़ियों में आए 7-8 हमलावरों ने उनकी गाड़ी घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की और बेसबॉल बैट से मारपीट की। व्यक्ति को 2-3 गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।