बदनोर: ओम कॉलोनी में गंदगी और जलभराव से ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, बोले- वोट के समय ही याद आते हैं कॉलोनी वासी
Badnor, Ajmer | Apr 15, 2026
बदनोर। बुधवार शाम 5 बजे कस्बे के पावर हाउस के पास स्थित ओम कॉलोनी इन दिनों गंभीर समस्या से जूझ रही है। यहां मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण नहीं होने के कारण जलभराव और गंदगी ने विकराल रूप ले लिया है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि सड़क पर जमा कीचड़ और गंदे पानी के बीच से गुजरना आमजन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं रह गया कॉलोनी के करीब 30 से अधिक घरों के लोग रोजान