शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने परेड की सलामी लेते हुए पुलिसकर्मियों का निरीक्षण किया। परेड के बाद पुलिस कर्मियों और प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों की शारीरिक फिटनेस के लिए दौड़ कराई गई। एसपी ने अनुशासन, व्यवहार-कुशलता और पुलिस सेवा के नियमों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।