सैदपुर: लहूलुहान हालत में थाने पहुँची सास ने बहू पर घायल करने का आरोप लगाया, कहा- बेटे ने हाथ पकड़ा तब बहू ने मारा
सैदपुर थानाक्षेत्र के माहपुर निवासिनी सास ने थाने पहुँचकर अपने सगे बेटे और बहू के विरुद्ध शिकायत कर लहूलुहान करने का आरोप लगाया है। कलयुगी बेटे और उसकी पत्नी की करतूत देखकर थाने में मौजूद हर कोई दंग रह गया। वहीं बहू ने अपनी सास पर मौखिक आरोप लगाया है कि पहले उन्होंने गालियाँ दी और पीटा, तब उसने सास को मारा। पुलिस ने दोनों पक्षों को रविवार को थाने बुलाया है।