रायसिंहनगर: रायसिंहनगर क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, पहचान के लिए प्रयास जारी
रायसिंहनगर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सूरतगढ़ से श्रीगंगानगर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव की पहचान करना मुश्किल हो गया। मृतक ने काले रंग की पैंट या लोवर पहन रखा था। शनिवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी अनुसार पुलिस पहचान के प्रयास में जुटी है।