अमानगंज: अमानगंज में सूदखोरों के शिकंजे में फंसे दो सगे भाई लापता, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
Amanganj, Panna | Jun 12, 2026 अमानगंज थाना क्षेत्र से दो सगे भाइयों के लापता होने का मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक 4 निवासी हसरत शाह के पुत्र शकील शाह (54 वर्ष) और नज़ीर खान (42 वर्ष) पिछले तीन दिनों से लापता बताए जा रहे हैं। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए दोनों के कथित रूप से सूदखोरों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए हैं।