केतार बाजार स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय में चल रहे मरम्मती कार्य का बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार एवं विधायक प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि संवेदक द्वारा कराये जा रहे मरम्मती तथा रंग-रोगन कार्य में गुणवत्ता का अभाव है। इस पर बीडीओ ने कनीय अभियंता से तकनीकी जांच कराने का निर्देश दिया।