चाकसू: मोजमाबाद थाने में कस्टडी से फरार शातिर तांत्रिक ठग राजू उर्फ कैलाश को 6 दिन बाद पुलिस टीम ने बोराज से किया गिरफ्तार
Chaksu, Jaipur | Mar 13, 2024 मोजमाबाद थाने की पुलिस कस्टडी से फरार शातिर तांत्रिक ठग राजू उर्फ कैलाश को 6 दिन बाद मंगलवार को पुलिस टीम ने बोराज से गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि आरोपी साथी तांत्रिक ठग मौजमाबाद थाने में कांस्टेबल को धक्का मार कर फरार हो गया था। जिसके बाद 10 पुलिसकर्मियों की टीम गठित कर आरोपी को बोराज से गिरफ्तार किया गया।