हनुमानगढ़: जंक्शन की पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बंद घर से आई बदबू, पुलिस ने भीतर देखा तो फंदे पर लटकता मिला युवती का शव
जंक्शन की पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित बंद मकान से शुक्रवार को युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। युवती के परिजनों के बयान व रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगामी कार्यवाही करेगी। शव की हालत देखकर पुलिस तीन से चार दिन पुराना होने का अनुमान लगा रही है।