जलेसर: गांव हंसपुर जरानी कला में पति ने पत्नी के साथ लाठी डंडों से की मारपीट,थाना सकरौली पर की शिकायत पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
Jalesar, Etah | Sep 6, 2024 थाना सकरौली क्षेत्र के गांव हंसपुर जरानी कला निवासी पिंकी पत्नी रमेश चंद्र SSP कार्यालय पहुंची, शिकायत करते हुए बताया कि उसके पति रमेश चंद्र द्वारा उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की गई इस पूरी घटना की शिकायत उसके द्वारा थाना सकरौली पर दर्ज कराई गई लेकिन आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है, SSP ने जल्द आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।