हरदोई: गौशाला में गौवंशों की दुर्दशा पर भड़के किसान नेता, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन और जांच की मांग की
Hardoi, Hardoi | Jun 10, 2026 टड़ियावां की ग्राम पंचायत सारीपुर छछेटा स्थित गौशाला में गौवंशों की बदहाल स्थिति, लगातार हो रही मौतों तथा मृत गौवंशों के अनुचित निस्तारण के मामले को लेकर भारतीय किसान मंच एवं भारतीय गौसेवा परिषद के जिलाध्यक्ष नितेश कुमार ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।