झारखंड प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के आवासीय क्षेत्र स्टेशन रोड से सटे नई मोहल्ला में चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोरों ने एक महिला रेलकर्मी के किराए के घर को निशाना बनाया और 8 लाख रुपए की संपत्ति गायब कर दी। इस संबंध में शनिवार शाम 6 बजे शहर थाना में मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। घटना के समय घर पर कोई नहीं था।