कोडरमा: कोलकाता जम्मू तवी एक्सप्रेस से RPF कोडरमा टीम ने संदिग्ध हालत में 33 बोतल शराब बरामद की
RPF कोडरमा ने गाड़ी संख्या 13151 अप कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान गझंडी–गुरपा के बीच एक लावारिस नीला ट्रॉली बैग बरामद किया। जांच में 18 बीयर, 9 व्हिस्की और 4 रम की बोतलें मिलीं। कुल 14,220 मिलीलीटर शराब (कीमत ₹7,640) जब्त कर उत्पाद विभाग को सौंपने की कार्रवाई की गई।