ग्वालियर गिर्द: वंदे मातरम के 150 वर्ष पर रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल से गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता जयभान सिंह पवैया सहित प्रदेश के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और नारायण सिंह कुशवाहा मौजूद रहे, जहां राष्ट्रभक्ति के माहौल के बीच ऐतिहासिक संदर्भ, राजनीतिक टिप्पणियाँ और सनातन एकता के संदेश गूंजते रहे।