ग्वालियर गिर्द: 7 दिन बाद भी रितेश का कोई सुराग नहीं, एसपी ने कंट्रोल रूम में ली बैठक, नए बिंदुओं पर होगी जांच
एक सप्ताह से लापता रितेश बघेल का कोई सुराग नहीं लगा है शुक्रवार को एसपी धर्मवीर सिंह ने करीब डेढ़ घंटे तक कंट्रोल में बैठक ली इसमें जिले भर के पुलिस अधिकारी मौजूद थे. लापता रितेश बघेल के बारे में हुई अब तक की जांच और प्रगति की समीक्षा की गई पता चला कि महिला सपना के कुछ प्रेम प्रसंग भी सामने आए हैं इसके बाद पुलिस ने जांच के नए बिंदु तय किए हैं