पटना ग्रामीण: जदयू मुख्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का किया गया आयोजन,बिहार सरकार के परिवहन मंत्री एवं मध निषेध मंत्री रहे मौजूद
गुरुवार को जदयू मुख्यालय में बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मंडल एवं मध निषेध मंत्री रत्नेश सदा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आम जनों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक पहल की. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री शीला मंडल ने कहा की अतिपिछड़ा समाज पूरी मजबूती से मुख्यमंत्री नितीश कुमार के साथ है.