पटना ग्रामीण: एस.के मेमोरियल हॉल के सुशील मोदी सभागार में भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक की गई आयोजित
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एसके मेमोरियल हॉल के सुशील मोदी सभागार में आयोजित की गई। बिहार भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्य समिति की बैठक में कोई भी राष्ट्रीय नेता शामिल नहीं हुए। वहीं बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि साल 1950 में जो हमने वायदा किया था अब पूरा हुआ है